October 15, 2025 10:28 am

अध्यक्ष पद के दो व संयुक्त मंत्री प्रकाशन प्रत्याशियों समेत 15 ने किया पर्चा दाखिल

– एसबीए चुनाव कुल 33 लोगों ने लिया पर्चा
– अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, संयुक्त मंत्री प्रकाशन दो महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन लोगों ने लिया पर्चा
– प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए बुधवार को पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों समेत कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि नामांकन पत्र वितरण के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया। जिसकी वजह से कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया है।
जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 बर्ष से ऊपर, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन – तीन व संयुक्त मंत्री दो-दो लोगों ने पर्चा लिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पर्चा दाखिला के पहले दिन कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र व ओम प्रकाश पाठक ने अपना पर्चा दाखिल किया है। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार पांडेय उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष कुमार दुबे व अखिलेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए दो प्रत्याशी सुनील कुमार व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए पांच प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, प्रमोद कुमार सिंह, श्याम किशोर मिश्र व राहुल जैन ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा खरीदने के अंतिम दिन कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री के लिए अखिलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए वंशीधर पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए सूरज वर्मा ने पर्चा लिया। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, पुष्पा तिग्गा, सुशील कुमार चौबे व अशोक कुमार मिश्र तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा लिया। 12 दिसंबर वृहस्पतिवार को अंतिम दिन शेष प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!