October 11, 2026 5:12 am

दहेज हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (समर सैम) दहेज उत्पीड़न एवं दहेज के नाम पर होने वाली हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।जबकि पुलिस एवं कानून के द्वारा लगातार उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लेकिन इसके बाद भी ऐसी अमानवीय घटनाओं में लगातार इज़ाफ़ा होता जा रहा है।
थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 181/2024 धारा 80(2), 85 भारतीय दंड विधान व 3/4 डीपी एक्ट दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा हत्यारोपी को अरेस्ट किया गया। दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को मुकदमा अपराध संख्या 181/2024 धारा 80(2), 85 भारतीयदण्ड विधान व 3/4 डीपी एक्ट दहेज हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार केसरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी निवासी शारदा मन्दिर के सामने हंसवाहिनी नगर,
गजराजनगर थाना ओबरा को गजराजनगर तिराहे से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण सुजीत कुमार केसरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी निवासी शारदा मन्दिर के सामने हंसवाहिनी नगर थाना ओबरा उम्र करीब 26 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा हेड कांस्टेबल कृष्णा प्रसाद यादव थाना ओबरा शामिल थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!