October 10, 2026 3:54 am

प्लास्टिक फ्री पंचायत बनाने की शुरू हुई मुहिम

– ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र। जिले में प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाने की मुहिम की शुरुआत विकास खंड घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, कोन, चतरा एवं नगवा के चयनित 35 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही हो गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने प्लास्टिक मुक्त करने के टिप्स दिए।
पीआरसी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सभी ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि प्रत्येक विकास खंड से 5 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है, जिसमें इन गांवों को प्लास्टिक फ्री बनाना है। इसके लिए अभियान को 5 चरणों में बाटा गया है, जो गांव प्लास्टिक फ्री बनाए जाएंगे उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर जनपद को प्राप्त होने वाले पुरस्कारों में प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना और पंचायत शसक्तीकरण योजना में भी उसे गांव का चयन प्लास्टिक के द्वारा राजस्व बढ़ाने पर प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि हम अपने गांव को प्लास्टिक फ्री गांव बनाएंगे। डीसी अनिल केसरी, किरन सिंह आदि उपस्थिति रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!