November 25, 2026 1:55 am

अनियंत्रित बाइक खड़ी बाइक में भिड़ी युवक गम्भीर

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरिहवा में सोमवार शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।हादसे में युवक को गम्भीर चोट आयी है मौके पर मची चीख पुकार पर जुटी भीड़ ने एम्बुलेंस बुला कर बभनी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 20 निवासी नधिरा थाना बभनी किसी काम से बकरिहवा आया था शाम को वह वापस घर जा रहा था इसी दौरान बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह शिवम संकल्प विद्यालय के पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।हादसे में युवक को गम्भीर चोट आयी है।मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस की मद्दत से उसको बभनी पीएचसी भेज कर भर्ती कराया है।खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!