October 11, 2026 6:36 am

रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर ठेकेदार ने पुल निर्माण में खपा दिया नदी नाले का बालू बोल्डर

बीजपुर/सोनभद्र/(विनोद गुप्त)रेणुकोट- बीजपुर सड़क मार्ग पर जर्जर पुल तोड़ कर नए पुल निर्माण में ठेकेदार द्वारा लोकल नदी नाले का बालू बोल्डर खपा दिया गया।बताया जाता है कि दिखाने के लिए एक दो डम्फर बालू एमपी से लाया गया था बाद में जैसी जरूरत पड़ती गयी निर्माण स्थल पर ही नदी नाले से बालू और बोल्डर जेसीबी मशीन से उठा कर लगा दिया गया।बताते चले कि पिछले छह महीने से नकटू और नेमना में दो जगह जर्जर पुल तोड़ कर नए सिरे से पुल निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया था इसी में ठेकेदार ने वन विभाग से सेटिंग गेटिंग कर मौके का फायदा उठाने लगा।लोकल नदी नाले का बोल्डर और बालू लगाए जाने से पुल की गुडवक्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।सूत्रों पर भरोसा करें तो विभागीय मिली भगत के कारण पुल की गुडवक्ता में खेल कर कार्यदायी संस्था ने लाखों रुपए सरकार के राजस्व को चुना लगाया है।बताया जाता है कि इसी सड़क मार्ग पर अभी एक दो पुल के और निर्माण होने हैं ऐसे में अगर गुडवक्ता के साथ कार्य नही हुआ तो वक्त से पहले ही ओवरलोड़ के संचालन से पुल में दरार पड़ने की संभावना है।इस बाबत रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि ठेकेदार को मना किया गया था बावजूद अगर बालू बोल्डर उठाया है तो जांच कर कार्रवाई होगी।वहीं ठेकेदार का कहना है कि कुछ काम विभाग के अधिकारीयों के कहने पर करना पड़ा जो टेंडर में नही था जिसके कारण नुकशान हो रहा था इस लिए उस घाटा को पूरा करने के लिए यही से बोल्डर बालू लगाना पड़ा।जानकारी के लिए एक्सीयन पीडब्ल्यूडी को फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नही हुआ जिसके कारण पक्ष नही मिल पाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!