(अरविंद गुप्ता) रामगढ,सोनभद्र पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में सायं 5.25 बजे एक बाइक सवार सवारी ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पन्नुगंज पुलिस तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई चिकित्सक ने इलाज करने के बाद स्थिति नाजुक होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मिली जानकारी के अनुसार दीपक मौर्य 25 वर्ष पुत्र रामेश्वर मौर्य निवासी सरई ,थाना पन्नुगंज रामगढ़ में किसी कार्य से आया हुआ था और घर वापस जा रहा था तभी गुरौटी मोड़ के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे सवारी लेकर ऑटो से टकरा गया जिससे उसके सिर में और पैर में गंभीर चोट आ गई वही उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा संतोष बाल बाल बच गया
Author: Pramod Gupta
Views: 63









