October 10, 2026 1:35 am

लंका दहन में रामलीला का रोचक प्रसंग देखने दर्शकों की उमड़ी भीड़

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी में चल रहे रामलीला मंचन के नौवे दिन लंका दहन का सफल मंचन किया गया। बुधवार की शाम रामलीला मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़ ने पहले माँ आदिशक्ति की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया उसके पश्चात श्रीराम लक्ष्मण की आरती उतारी इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने अपने सम्बोधन में कहा कि माँ दुर्गा हमारी आराध्य हैं नवरात्रि हमलोगो के लिए आस्था का त्योहार हैं। बीजपुर बाजार के पूजा समिति को सफल कार्यक्रम कराने के लिए बधाई दी। आदर्श रामलीला कमेटी दीपक गढ़ मध्यप्रदेश से आये हुए रामलीला मंडल के कलाकारों ने नौवें दिन लंका दहन का सफल मंचन किया। व्यास रामरूप पांडेय संचालक महंत पंडित संतशरण भट्ट विपुल मैनेजर अरुण शर्मा पंडित रामजग पांडेय दिलराज गिरी पंडित नीतीश चन्द शर्मा ने अपने अपने जीवंत किरदारी से सभी दर्शको का मन मोह लिया। इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह रामबरन वैश्य श्रीराम यादव बृजकिशोर गुप्त जसवंत सिंह रामअवतार सुधीर सीताराम शर्मा रविन्द्र गुप्ता विनोद गर्ग सहित समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरूष बच्चे और दर्शक उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनन्जय शर्मा ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!