October 10, 2026 3:09 am

एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया

– आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में अध्ययनरत कक्षा-10वीं एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी को सांकेतिक रूप में एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया

– सांकेतिक रुप में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

– शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

सोनभद्र/ शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश- प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में आज आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी पुत्री संजय कुमार को सांकेतिक रूप में एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक बनाई गयी। आज अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क में सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!