October 11, 2026 7:26 am

स्टेट की खाली पड़ी भूमि को नगर पंचायत दुद्धी के लिए मार्केट हब/स्ट्रीट वेंडर दुकाने बनाए जाने को चेयरमैन ने सौंपा पत्रक

 

दुद्धी/ सोनभद्र(राकेश गुप्ता)आदर्श नगर पंचायत दुद्धी की अपनी कोई भू-सम्पत्ति नहीं है, जिसके कारण शासन के मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में मार्केट हब / स्ट्रीट वेंडर दुकाने बनाए जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित राजकीय आस्थान (स्टेट) की खाली पड़ी भूमि पर आये दिन अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे अधिकांश जमीन राजकीय धाकाना हो चुका है। तहसील मुख्यालय के पास खाली पड़ी जमीन भी अतिक्रमण की चपेट में थी, जिसे नगर पंचायत दुद्धी द्वारा साफ-सफाई के साथ एक तरफ दीवार खडा करके अतिक्रमण रोका गया है। उक्त भूमि को नगर पंचायत दुद्धी को आवंटित कर शासन के मंशा के अनुरूप मार्केट हब/स्ट्रीट वेंडर दुकानों का निर्माण कराकर लोगों को रोजगार के साथ नगर पंचायत दुद्धी की राजस्व बढायी जा सकती है। उक्त जानकारी पत्रक के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी बी एन सिंह को दी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेश मोहन ने जिलाधिकारी को भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!