October 11, 2026 7:26 am

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

 

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता)शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के प्रथम शनिवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों बड़े ही सरल भाव से सुना गया और प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर जिलाधिकरी ने सम्बन्धित को निर्देशित कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उसे उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील दुद्धी का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों का रख-रखाव, न्यायालयों के रजिस्टर की स्थिति का जायजा लिये, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखा जाये, सभी कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित रहते हुए जनता की शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा व उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव ने 72 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 3 मामले निस्तारित हुए, बाकी 69 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निखिल यादव न्यायिक उपजिलाधिकारी अश्वनी सिंह डीपीआरओ नमिता शरण,तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, सहायक अभियंता विद्युत तीर्थराज,खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या बीडीओ राम विशाल चौरसिया, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!