October 11, 2026 8:16 am

खतौनी गड़बड़ी की शिकायत पर कोटा लेखपाल राजकुमार मिश्र को 3 दिन पहले ही किया गया था निलंबित- विवेक सिंह (एसडीएम ओबरा)

डाला (सोनभद्र) भूमि का स्वरूप बदलवाने को लेकर 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए राजकुमार मिश्रा लेखपाल को तीन दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। बावजूद इसके लेखपाल राजकुमार भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर निलंबित होने के बाद भी भूमि नापने और रिश्वत लेने का सिलसिला जारी रखा।।लेखपाल राजकुमार मिश्रा को एंटी करप्शन इकाई ने रिश्वत लेते दबोचा उसे 3 दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। कोटा ग्राम पंचायत में खातेदारों का खतौनी से नाम गायब करने की शिकायत को लेकर आए दिन किसानों द्वारा ओबरा तहसील के चक्कर लगाना पड़ रहा था।आरोप लगाया गया था कि लेखपाल प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से अंश निर्धारण व खतौनी ठीक करने के नाम पर धनउगाई कर रहा है। जिसको लेकर एसडीएम ओबरा विवेक सिंह ने बताया कि खतौनी गड़बड़ी की शिकायत पर कोटा लेखपाल राजकुमार मिश्र को 3 दिन पहले ही निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के पश्चात गोठानी क्षेत्र के लेखपाल कुलदीप सिंह को कोटा क्षेत्र का चार्ज देने के लिए आदेशित किया गया था।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!