सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा आज 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 1. उषा देवी पत्नी स्व0 दीपक पासवान निवासी वार्ड नं0-01 मालिन बस्ती तर्रा थाना पिपरी के कब्जे से 20 ग्राम नजायज होरोइन, 2. राजन सिंह राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत निवासी नवल परासी थाना इलाका प्रहरी कार्यालय जनपद सिमरा नेपाल, हाल पता- धोबिया टंकी रेनूकुट थाना पिपरी के कब्जे से 09 पुड़िया में (02.90 ग्राम) हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-129/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 478









