October 10, 2026 2:29 am

ननिहाल आए सूरज यादव की बाऊली में डूबने से मौत परिजनों में मातम

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के हड़बड़िया टोले में मंगलवार दोपहर बाऊली में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी सूचना पर पहुँची पुलिस ने बुधवार को शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज दिया।जानकारी के अनुसार सूरज यादव पुत्र पारसनाथ यादव उम्र 9 वर्ष निवासी ग्राम परनी थाना म्योरपुर अपनी माँ के साथ दो दिन पहले अपने नाना लालजी यादव के घर घूमने आया था।बताया गया कि सूरज खेलते खेलते बगैर घर बताए कुछ दूर बनी बाऊली में नहाने चला गया था और गहरे पानी मे डूब गया।इधर घर से काफी देर गायब रहने पर परिजन बालक को खोजने में लगे थे किसी ने बाऊली के बाहर सूरज का कपड़ा देखा तो शक हुआ कि कहीं पानी मे डूब गया होगा।बताया गया कि देर रात शव पानी मे उतराया दिखाई दिया तो परिजनों ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद सीएचसी दुद्धि भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!