October 11, 2026 12:17 pm

रक्तदान मे सोनभद्र के दिलीप दुबे व अमित चौबे को अयोध्या में मिला सम्मान

रेणुकूट (सोनभद्र) हिंडालको रेणुकूट के दिलीप दुबे व अमित चौबे को रक्तदान के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सेवा सम्मान। वही सोनभद्र के दिलीप दुबे ने रक्तदान के अलावा किया कार्यक्रम का सफल संचालन कर सोनभद्र का नाम बढ़ाया। श्री दुबे ने 56 वां रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में 28 राज्य व उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आये रक्तविरो ने रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड व 151 बने महादानी। रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान सीमित द्वारा प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या मे विशाल रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 में भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों एवं राज्यों से रक्तदान की अद्भुत सेवा दे रहे सभी रक्तवीर रक्तविरंगनओ को सादर आमंत्रित किया गया। इस राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान में मुख्य अतिथि ओलंपियन हॉकी के विश्व विजेता व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक ध्यानचंद सिंगरामऊ स्टेट जौनपुर की महारानी डॉक्टर अंजू सिंह मेयर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी महंत जी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित हरैया विधायक अजय सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय एवं संस्था के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने पधारे हुए सभी रक्तवीर रक्तविरंगनओ को मंचासिन अतिथियों द्वारा राम नाम पट्टा मोमेंटो प्रशस्ति पत्र श्रीराम जन्मभूमि की प्रसाद देकर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संचालन निफा उतर प्रदेश अध्यक्ष प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक सोनभद्र के दिलीप कुमार दुबे ने बहुत ही सुंदर ढंग से शेरो शायरी के साथ संचालन का दायित्व निभाया कार्यक्रम को सफल बनाने में चयन समिति सदस्य आलोक अग्रवाल, आकाश गुप्ता, राजीव गोयल, मिनहाज सुगरा, सूरज गुप्ता दिलीप दुबे एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा साथ ही आयोजन मंडल में शामिल राजेश चौबे, सचिन तिवारी, विजय गुप्ता, इंद्र प्रीत बेदी, शशि रावत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!