October 11, 2026 8:08 am

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी की चोरी कर अवैध परिवहन करने वाले व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार माणा के निर्देशन मे अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉवर्टसगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 661/24 धारा 61(2)ख,318(4),319(2),336(3),338,340(2),303(2),317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 थाना रॉबर्ट्सगंज से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राममूरत जायसवाल निवासी सुअरसोत थाना मांची उम्र लगभग 23 वर्ष को फर्जी परमिट बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी चोरी की गिट्टी का परिवहन करने वाले चालक उपरोक्त को दिनांक 21.09.2024 को समय 19.50 बजे लोढ़ी स्थित खनिज बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आज दिनांक 22.09.2024 को माननीय न्यायालय भेजा गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!