October 11, 2026 8:08 am

गोवर्धन पूजा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

 

(दुद्धी, सोनभद्र राकेश गुप्ता) दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के लिए रविवार को दुद्धी बहुउद्देशीय हॉल में पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव ने की। बैठक में चर्चा के बाद 3 नवम्बर दिन रविवार को दुद्धी में गोवर्धन पूजा कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा बिरहा मुकाबला तथा पूजा को लेकर गाँव -गाँव सम्पर्क करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।इसको लेकर अगली बैठक 29 सितंबर को होगी जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।गोवर्धन पूजा समिति के सत्यनारायण एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आगामी 3 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा एवं बिराट बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है। बिरहा मुकाबला रामचंद्र यादव एवं सोना सुहानी के बीच प्रस्तावित है।
बैठक में परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायण यादव,प्रेम चंद यादव एड., हरिशंकर यादव, सूर्यमणी यादव, अभिनाथ यादव, दिनेश यादव, सरजू यादव, बृजकिशोर यादव, जगतनारायण यादव, नरेश यादव सहित अन्य यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!