बीजपुर सोनभद्र (विनोद गुप्त)अब तो जनता सूबे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने लगी है नधिरा उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र में 18 घँटा रोज बिजली देने की बजाय पिछले शुक्रवार से रविवार तक दस दिन में महज नौ घण्टा बिजली आपूर्ति वह भी किस्तों मिलने से भारी आक्रोश ब्याप्त है।विभागीय कर्मी और अधिकारी क्या सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं अथवा कोई नया नियम लागू हुआ है।फाल्ट और जर्जर उपकरण का रोना रो रहे बितरण निगम के अधिकारी कर्मचारी उपकरण को 25 वर्षो में नमक लगा कर चाट गए है।अब जब सबकुछ बर्बाद हो चुका है तब जेई और कर्मी हाथ मल रहे है।गाँवो में नियमित बिजली सप्लाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनफ़ रहा है पेयजल की किल्लत शुरू है बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है गाँवो में जगह जगह रामलीला शुरू हो रहा है लेकिन बिजली सप्लाई बन्द है।बरसात हवा पानी तूफान नही है बावजूद बिजली दस दिन से फाल्ट में चल रही है समूचे दिन और रात सप्लाई के इंताजर में लोगों की जिंदगी अस्त ब्यस्त है दिनचर्या खराब हो चुकी है अगर ऐसे ही हालत रही तो 2027 के चुनाव में सरकार को बिजली करंट का बड़ा झटका लगना तय है।बिजली कब तक आएगी इस पर जानकारी के लिए एक्सीयन पिपरी दिलीप कुमार को फोन किया गया लेकिन उनका सीयूजी नम्बर फोन बन्द था।विभागीय कर्मियों से पता करने पर बताया गया कि जलकल और पुरानी ग्रामीण की 33 केवीए दोनों लाइन दस दिन से फाल्ट में चल रही है।









