October 10, 2026 6:43 am

वर्षा के कारण गिरे कच्चे मकानों का संज्ञान ले अधिकारी- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) इस सप्ताह हुए भारी बारिश के कारण दुद्धी विकास खंड सहित दुद्धी तहसील के म्योरपुर,बभनी विकास खण्ड में गरीबों के कच्चे मकान गिर गए है जिसका संज्ञान लेने का जिलाधिकारी ने अपने उपजिलाधिकारी,तहसीलदार और लेखपालों को निर्देशित किया है लेकिन अभी बहुत से ऐसे गांव है जहा पर लेखपाल पहुंचे ही नहीं है, ऐसे में गरीबों को कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इन गरीबों को अभी तक किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने के कारण ये लोग विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि धोरपा, जोरूखाड़ , डुमरा,महुली ,मेदनीखाड, जैसे कई ऐसे गांव है जहा पर गरीबों के कच्चे मकान भारी बरसात के कारण गिर गए है इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। अग्रहरि ने तहसील के अधिकारियों से मांग किया है कि ऐसे गरीबों के गिरे कच्चे मकानों का निरीक्षण कर उनको उचित मुआवजा दिलाने के साथ उनको शीघ्र मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराने का कार्य करे साथ ही अभी इनको किन परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है उनका भी संज्ञान लेकर शासन को अवगत कराने का कार्य करे ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!