अरविंद गुप्ता
रामगढ सोनभद्र चतरा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ कस्बे में आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया जिसमें पूजित अक्षत का वितरण रविवार को किया गया यात्रा सुरु होते ही राम भक्त झूम झूम कर आनंदित हुए और राम भक्तों में काफी हर्षोल्लास देखा गया श्री राम भक्त पूजित अक्षत वितरण से आनंदित रहे हिंदू समुदाय से अपील की गई कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी का निमंत्रण है इस पावन अवसर पर पूरे देश में दिन में 11 बजे से सभी मंदिरों में और घर घर में श्री राम जय राम जय जय राम जप व पूजन किया जाएगा जिसमें सभी लोग भाग लें और समारोह का सजीव प्रसारण टेलीविजन पर अवश्य देखें इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक अवसर पर देश में व हिंदुओं के घरों पर रात्रि में दीप जलाकर खुशी मनाई जाएगी रविवार को रामगढ कस्वे में हर घर निमंत्रण हर घर में अयोध्या से आए अक्षत को दिया गया जिसमें प्रमुख रुप से जिला प्रचारक देव दत्त, सह जिला कार्यवाह रामलगन, खण्ड कार्यवाह चतरा लालू प्रसाद यादव , लवकुश पाठक, सुशील पांडेय, राकेश चंद्रवंशी, अनिल दुबे,गोविंद गुप्ता, त्रिलोकी, पंकज पांडेय, रोशन, दीपक, अनिल मिश्रा, एवं समस्त राम भक्त मौजूद रहे









