October 11, 2026 12:18 pm

विजली विभाग के लापरवाही से संविदा लाईन मैनों की जारही जान कुछ दिन पुर्व एक लाईन मैन के मौत के बाद फिर एक लाइन मैन करंट से घायल

रामगढ/ सोनभद्र (इंन्द्रेश गुप्ता) चतरा क्षेत्र अन्तर्गत थाना पन्नूगंज क्षेत्र के गांव नौडीहा मे सायं काल बिजली के तार को जोड़ते समय संविदा लाइनमैन श्यामा प्रसाद उर्फ रिंकू गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता उम्र करीब 32 बिजली के चपेट में आकर के पोल से नीचे गिर गया मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में लगे ट्रांसफार्मर पर फ्यूज जोड़ते समय बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से खंभे से निचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिश द्वारा व स्थानीय लोगों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया जहां डाक्टर द्वारा इलाज के करने के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर BHU वाराणसी रेफर कर दिया गया समाचार लिखे जाने तक वाराणसी में इलाज जारी है सवाल बिजली विभाग के लापरवाही से कुछ दिन पूर्व एक संविदा लाइनमैन कर्मी की मौत हो गई थी आखिर संविदा लाइनमैन कर्मियों के जिंदगी के साथ बिजली विभाग खिलवाड़ क्यों कर रहा है जब भी कोई लाइनमैन किसी एरिया में लाइन के फाल्ट को सही करता है तो सटडाउन लेकर ही काम करता है इसके बाद अचानक से लाइन क्यों चालू कर दी जा रही है जिससे कि लाइन मैन की मौत का कारण बनता जा रहा है जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए दोषी कर्मचारियों के ऊपर कारवाई करने की मांग की जा रही है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!