October 11, 2026 12:17 pm

वन दरोगा के पद पर वन रक्षक का प्रमोशन रेंजर ने स्टार और कैप लगा कर दी शुभकामनाएं

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा वनरेंज क्षेत्र में कार्यरत वन रक्षक लवलेश सिंह का वन दरोगा के पद पर प्रमोशन हो गया।मंगलवार शाम वन क्षेत्राधिकारी जरहा राजेश सिंह ने रेंज कार्यालय में उनको एक सादे समारोह के दौरान कंधे पर स्टार और कैप लगा कर उनके नई जिम्मेदारी को सौंपते हुए उज्वल भविष्य की सुभकामनाएँ दी।जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक मिर्ज़ापुर मण्डल मनीष मित्तल ने 13 सितंबर को अपने आदेश में लवलेश सिंह को वन रक्षक से वन दरोगा के पद पर प्रोन्नत करते हुए आदेश जारी किया है।मूल रूप से जनपद फतेहपुर के इटरौरा गाँव निवासी लवलेश सिंह का वन रक्षक पद पर जून 2015 में रेणुकोट वन प्रभाग में पहली बार नियुक्ति हुई उसके बाद अपने कार्य कुशलता से अधिकारियों सहकर्मियों ग्रामीणों के बीच जगह बना कर कार्य किया और आज वन दरोगा के पद पर पहुँच गए।लवलेश सिंह इसके पहले म्योरपुर दुद्धि विंढमगंज बघाडू अनपरा रेंज में अपने तैनाती के दौरान कई प्रशंसनीय कार्य किए थे बर्तमान समय जरहा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस अवसर पर रेंजर राजेश सिंह सहित अन्य सह कर्मियों ने उनको मिष्ठान खिला कर उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!