June 23, 2025 9:41 pm

संगठन के निर्णय को लेकर पदाधिकारी करें निर्वहन: राघवेन्द्र

सोनभद्र। जिला कॉंग्रेस कमेटी और शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रामराज सिंग गोंड की अध्यक्षता मे जिला कॉंग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई थी।जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिया गया।

बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह और प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव राकेश मौर्य मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने राहुल गाँधी जी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरूवात करेंगे. इसको लेकर कॉंग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन मे कल सोनभद्र मे मसाल जुलूस शाम 5 बजे से निकला जाएगा।।
प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को काफी मजबूत किया जाएगा, हर बूथ पर कार्यकर्ता को तैयार किया जाएगा।
उक्त मौके पर प्रदेश सचिव जितेन्द्र पासवान , शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, उषा चौबे, अमित चौबे, कौशलेंस पाठक, शत्रु जय मिश्रा, बृजेश तिवारी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!