(सोनभद्र:दुद्धी राकेश गुप्ता) तहसील क्षेत्र एवं कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत करहिया के वासिन एवं नवा टोला वासिन राजस्व ग्राम में बरसात से गरीब किसान मजदूरो के कई कच्चा आज कल में घर गीर गए ।जिसमे रखें राशन एवं रहने का स्थान प्रभावित हो गया।ग्रामीण सौभनाथ यादव, सुग्रीम यादव,
बासदेव यादव ,विनोद चेरो एवं हरीकेश्वर ने बताया की हम लोगों के खाने एवं रहने का कोई जगह नहीं रहा अगर इसी प्रकार से लगातार बरसात होता रहा तो गांव के कितने घर गीर जायेगा पता नहीं सुदूर क्षेत्र होने से कोई जिम्मेदार कर्मचारी सुधी नहीं ले रहा है। पीड़ित लोग शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे है की हम लोगों की जाँच करके उचित न्याय दे जिससे जीवन यापन बेहतर कर सके।कच्चे घरों को गिरने से बरसात के दिनों में दूसरो के घरों में रहने का सहारा ले रहे है।
Author: Pramod Gupta
Views: 197









