October 10, 2026 3:13 am

टहलने जा रही माँ- बेटे की दर्द नाक मौत।

सोनभद्र/ टहलने जा रही माँ -बेटे की दर्दनाक मौत। घर का चिराग बुझाने से परिजनों में मचा कुहराम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हर दिन के भाती रविवार की सुबह लगभग पाँच बजे मुख्य मार्ग मिर्जापुर भैरोपुर सड़क के नजदीक घर से लगभग पाँच सौ मीटर दूर मृतक माँ ममता(35) बर्ष पत्नी रमाकांत व पुत्र सचिन (13)वर्ष न पुत्र रमाकांत निषाद निवासी कुचमरवा टहलने जा रही थी। अचानक अनभिज्ञ वाहन के चपेट में आने से लोहू लुहान होकर तड़पने लगे राहगीरों ने एम्बुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेजा जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घर वालों को सूचना मिली घर में कुहराम मच गया ।
चर्चाओं के अनुसार भोर 5 बजे की घटना है। मृतक के पति रमाकान्त व रमाकान्त के पिता दधिबल दोनों बाहर काम करते हैं। रमाकान्त की पहली पत्नी की लगभग अट्ठारह वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी हैं जिससे एक पुत्री थी प्रतिमा। फिर रमाकान्त की दूसरी शादी हुई जिससे मृतक सचिन व पुत्री प्रतिभा है।
सूचना मिलने के बाद दोनों आ रहे हैं। इधर
दधिबल की पत्नी। व रमाकान्त की लड़की प्रतिमा व प्रतिभा साथ लोढ़ी गयी हैं। रो रो कर बुरा हाल हो गया है। एक हस्ता हुआ परिवार छड़ मात्र में बिखर गया।
घर पर कोई नही है।घटना की जानकारी प्राप्त होते कर्मा एस आई जय राम घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!