October 11, 2026 12:17 pm

जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में डाॅ0 यशवीर सिंह का सोनभद्र में कार्यकाल रहा सराहनीय- जिलाधिकारी

– पुलिस अधीक्षक को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में दी गयी भावभीनी विदाई
– टीम भावना के साथ किये गये कार्य के प्रति किया गया आभार व्यक्त।

सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोनभद्र से जनपद रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानान्तरण होेने पर भाव भीनी विदाई दी गयी, इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय- समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है, सरकार सेवाओं की अपनी एक सीमा है, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह का कार्यकाल जनपद में काफी सराहनीय रहा है, इनके द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो को याद किया जायेगा, जो अधिकारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप बिदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक नेे सोनभद्र जिले में लगभग दो वर्ष से अधिक बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के पद पर जा रहे हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि जनपद के कार्यकाल में काफी कुछ बातों को सीखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से चुनाव, उप चुनाव को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया गया, जनपद हमारे लिए यादगार रहेगा, जनपद का कार्यकाल मेरे सर्विस का सबसे बड़ा कार्यकाल रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये और विदाई समारोह में विकास व कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!