October 11, 2026 12:18 pm

म्योरपुर तिराहा के समीप एक तेज रफ्तार पीकअप ने एक स्कूटी वाहन में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, अधिवक्ता हुए घायल

दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) नगर पंचायत के म्योरपुर तिराहा के समीप एक तेज रफ्तार पीकअप वाहन संख्या UP64T4514 ने एक स्कूटी वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी पर सवार एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संतोष एडवोकेट पुत्र रामचंद्र निवासी महावीर गली दुद्धी प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह स्कूटी से बैंडमिंटन खेलने के उद्देश्य से जा रहे थे कि म्योरपुर तिराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता गिर पड़े और घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज हेतु आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया । जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!