October 11, 2026 12:18 pm

p9 भारत न्यूज़ के खबर का हुआ असर ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी देख भड़के सीडीओ दी हिदायत

 

(वैनी सोनभद्र कन्हैयालाल )

सोनभद्र मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार मंगलवार को नगवां ब्लाक पहुंचे। ब्लाक परिसर में पसरी गंदगी देख भड़क गए। निरीक्षण के दौरान मनरेगा सेल कक्ष में रखी फाइलों का रख-रखाव बेहतर न होने पर नाराजगी जाहिर की।

सीडीओ श्री गंगवार मंगलवार की सुबह 11 बजे नगवां ब्लाक पहुंचे। उन्होंने ब्लाक के विभिन्न कार्यालय सहित परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में गंदगी देख कर भड़क गए और खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई। वहीं मनरेगा सेल कार्यालय को अस्त व्यस्त देख नाराजगी जताई। फाइलों का रख रखाव भी सही नहीं था। इसके बाद एडीओ पंचायत के कक्ष का निरीक्षण कर असन्तोष जताया। वहीं ब्लॉक परिसर में पुराने जर्जर आवासों को ध्वस्तीकरण कर निर्माण कराने की

मनरेगा फाइलों का रख रखाव ठीक न होने पर नाराज ब्लॉक का निरीक्षण कर संबंधितों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

बात कही। मौके पर कुछ ग्राम पंचायतों से आए हुए लोगों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में तैनात कुछ सचिव ऐसे हैं जो न तो अपने पंचायत क्षेत्र में जाते है और न ही कभी ब्लॉक पर ही मिलते हैं।

ग्रामीणों ने आगे बताया कि पंचायत सचिव सारा कार्य अपने आवास जो राबर्ट्सगंज में है वही से ही करते हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे सचिवों के खिलाफ कारवाई की मांग की। इस मौके पर डीडीओं शेषनाथ चौहान, खंड विकास अधिकारी नगवां उत्कर्ष सक्सेना, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!