October 11, 2026 8:10 am

मांची थाना पहुंचने को नांव बनी सहारा

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही बारिश से नगवां बांध का जलस्तर बढ़ने से मांची थाना क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे एक तरफ जहां स्थानीय पुलिस व आम जनमानस का संपर्क टूट गया है, तो वहीं बाढ़ के पानी से धीरे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि नगवां बांध का जलस्तर काफी बढ़ने से मांची थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे स्थानीय जनमानस का पुलिस से संपर्क टूट जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर मांची थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए पुलिस लाइन चुर्क से दो नाव उपलब्ध करायी गई है।

 

नाव के सहारे पीड़ित क्षेत्रीय ग्रामीण मांची थाना पहुंच कर पुलिस की मदद ले सकत हैं। उन्होंने बताया कि थाने पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को सर्तक रहकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद करने के लिए निर्देशित किया गया है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!