October 11, 2026 8:08 am

बीजपुर में विश्वहिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

 

बीजपुर(विनोद गुप्त)विश्वहिन्दू परिषद स्थापना दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत हिन्दू समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीजपुर स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार शाम विश्वहिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में नरसिंह त्रिपाठी प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख विश्वहिंदू परिषद काशी प्रांत के मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि हिंदू समाज की सेवा सुरक्षा संस्कार उत्कर्ष के लिए1964 में विहिप की स्थापना हुई थी इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना मजबूत करना हिन्दू धर्म की सेवा और सुरक्षा करना साथ ही गौहत्या और धर्मांतरण जैसे मामलों को रोकना है। उन्होंने विहिप के श्रीराम सेतु आंदोलन श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति में सक्रियता के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जयराम शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष यशवंत सिंह ने की तथा संचालन की जिम्मेदारी प्रखण्ड मंत्री राजेश कांत गुर्जर ने निभाई। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री आंनद जी जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह बजरंग दल जिला संयोजक शशि कांत दुबे सह संयोजक विश्वजीत पाठक जिला समरसता प्रमुख आरएसएस अनिल त्रिपाठी प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता प्रखंड सह मंत्री प्रेम लाल प्रखंड सत्संग प्रमुख राजेश कुमार विश्वकर्मा दुर्गा वाहिनी संयोजिका सुमित्रा देवी जरहां खण्ड अध्यक्ष रोहित सिंह बघेल जरहां खंड मंत्री प्रदीप कुमार गुर्जर प्रवीन सिंह बघेल परमात्मा सेठ कन्हैया लाल वर्मा रविन्द्रर गुप्ता पुनीत सिंह जयराम ठाकुर आशीष तिवारी सनी सिंह पंकज कुमार गुप्ता वीरेश कुमार गुर्जर दिनेश गुप्ता राम प्रवेश गुप्ता मातृ शक्ति प्रतिमा ठाकुर सिंधु मिश्रा सुषमा जयसवाल दुर्गा वती देवी एवं प्रखण्ड तथा खण्ड के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!