October 11, 2026 7:25 am

अजीरेश्वर धाम में दुल्हन की तरह सजा श्रीराधा कृष्ण मंदिर जन्मोत्सव पर उमड़ी हजारों की भीड़

 

बीजपुर(विनोद गुप्त)अजीरेश्वर धाम जरहा परिसर में सोमवार की मध्यरात्रि धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर मंदिर परिसर के राधाकृष्ण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।मुख्य यजमान की भूमिका में अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आर के सिंह ने ब्राह्मणों द्वारा बिधिविधान से बैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर वाराणसी से आये कलाकारों ने श्रीराधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम से पूर्व सांस्कृतिक समिति के कलाकारों द्वारा आयोजित कीर्तन मंडली ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद महिलाओं ने सोहर गाए उसके बाद आरती पूजा पाठ के साथ यजमान आर के सिंह ने बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का अपने सिर पर डोल उठा कर मंदिर परिसर का परिक्रमा कर उपस्थित दर्शक भक्तों को दर्शन कराया। कार्यक्रम के बाद बृहद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल राजकुमार सिंह त्रिभुअन नारायण सिंह गणेश शर्मा श्यामसुंदर जायसवाल अशोक चौरसिया राहुल सिंह सहित सेवकाडॉड युवक मंगलदल के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे मौजूद थे।इसी क्रम में बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक बेड़िया हनुमान मंदिर खैरी शिव मंदिर शक्ति पहाड़ी नेमना सहित अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया पूरी रात हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जय कारे से इलाका गुंजायमान हो गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!