October 10, 2026 3:50 am

हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 78 वा स्वंतत्रता दिवस समारोह

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) स्थानीय क्षेत्र के नकटू बीजपुर स्थित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में 78वां स्वन्त्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय प्रबंधक रामजियावन गुप्ता व प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता ने मुख्य अतिथि एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्रा सह अतिथि अनिल त्रिपाठी विनोद गुप्ता लल्लन सिंह योगेंद्र चौबे रामप्रवेश गुप्ता को बुके देकर बैच लगाकर सम्मानित किया। ततपश्चात अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नशा मुक्ति व धार्मिक एकता जैसे नाटक द्वारा सभी दर्शकों को जागरूक किया कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक रोहित चौहान और मंच संचालन विद्यालय के छात्र आदर्श और राजबहादुर ने किया। इस मौके पर विजय कुमार पटेल नीरज गुप्ता कृपाशंकर आदि काफी संख्या में अभिभावक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।अतिथियों के स्वागत में सुदामा प्रसाद प्रियंका चौहान नीलम रवि कुमार विनय सिंह श्यामचरण पूजा गुप्ता श्यामलता विजय लक्ष्मी संगीता सिंह पूजा पाल शालू जायसवाल रंजना विश्वकर्मा गायत्री सिंह और सुषमा गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!