October 11, 2026 8:59 am

पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन पूजन सन्देश यात्रा दुद्धी पहुंची,संकट मोचन मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत

दुद्धी/ सोनभद्र:पांच दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन पूजन सन्देश यात्रा के साथ साधु संतो का आगमन मंगलवार शाम कस्बे के संकट मोचन मंदिर पर हुआ जहा स्वामी श्री रामदास जी महाराज बलसाड़ गुजरात,महन्त मुनि मनी राम दास जी महाराज केदारनाथ,प्रेमनिधि जी महाराज श्री धाम वृंदावन,विजय नारायणाचार्य जी अयोध्या,अरुण गुरुजीदेवरहवा बाबा आश्रम देवरिया,मौनी बाबा नागा प्रयाग, गिरी जी महाराज गंगोत्री कुंड,ध्यानानन्द जी महाराज दुर्गामाता शिखर झारखंडे महादेव नर्मदा खण्ड ,अघोरी संत नागेश्वर जी महाराज अन्य साधु संतो ने संकट मोचन मंदिर का दर्शन कर श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, धर्मेन्द्र गुप्ता के साथ कुशल संचालन और नेतृत्व रवि प्रकाश चौबे जी ने किया।अभी साधु संतो का  पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में सभी चालीस संतो को अंगवत्र भेट कर लोगो ने आशीर्वाद लिया।चो

      चोपन के गोठानी से शुरू हुई पंच दिवसीय गुप्त काशी दर्शन पूजन सन्देश यात्रा का उद्देश जनपद के सभी धार्मिक और आध्यात्मिक,पौराणिक स्थलों को एकात्मता के सूत्र में पिरोकर पुरा पाषाण काल,मध्य पाषाण काल और नव पाषाण काल के कालखंडो में स्थापित ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जाना है। पर्यावरणीय सरक्षण के साथ मानव का जीवन सुगम बने ,इसके लिए मानव की जिम्मेदारियों को प्रभावी बनाना है। सोनभद्र जनपद के द्वारा दी जा रही राजस्व की अपेक्षा यहा के लोगो को मिलने वाला शिक्षा,रोजगार, रहन सहन की स्थिति क्या है,सरकार इस पर कितना ध्यान दे रही है, आदिवासी क्षेत्रों में लघुवनोपज की स्थिति जागरूकता के अभाव में सही तरीके से क्रियान्वित नही हो पा रहा है ।इन सभी मुद्दों को लेकर साधु संतो की टोली 751 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

इस शुभ अवसर के आनन्द जी सेवा समर्पण संस्थान चपकीश्रवण सिंह गोंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुरेन्द्र अग्रहरि पूर्व जिला महामंत्री विमल यादव प्रधान जोरुखाढ सुभाष प्रधान धनौरा मदन तिवारी जितेन्द्र चंद्रवंशी सन्दीप गुप्ता,राकेश गुप्ता,ऋषभ मिश्रा अखिलेश्वर नाथ अग्रहरि आदि साक्षी रहे और साधु संतो का आशीर्वाद लिया।संदेश यात्रा दुद्धी से बंशीधर नगर के लिए रवाना हुई जहा रात्रि विश्राम होना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!