October 11, 2026 8:52 am

बीना में मुख्य मार्ग पर जाम लगाने को लेकर पुलिस ने एनसीएल के अधिकारियो समेत कुल 17 लोगो पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, नही दिख रहा असर

शक्तिनगर/ सोनभद्र- शक्तिनगर थाना अंतर्गत बिना चौकी क्षेत्र के एनसीएल बीना परियोजना में कोयला लोड करने वाले तमाम लगभग हजारों की संख्या में ट्रेलर चालक लापरवाही करते हुए सड़क के दोनों तरफ ट्रेलर को खड़ी कर देते हैं जिसके कारण रोजाना कई घंटे तक जाम की स्थिति बन जाती है लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है जिसको लेकर शक्ति नगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर द्वारा शनिवार को एनसीएल बीना के अधिकारियो समेत कुल 17 लोगो पर शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग को अवरूद्ध करने को लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन एनसीएल बीना परियोजना के अधिकारियो को कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसके कारण आज भी उसी प्रकार से सड़क के दोनों तरफ ट्रेलर चालक ट्रेलर खड़ी खड़ी कर रहे हैं। अपनी इस हरकत से कोई बाज नहीं आ रहे है। बता दें की अनपरा से लेकर शक्तिनगर तक रोजाना जाम का आलम होने के कारण लोगों को आवाज गण करने में काफी दिक्कतें होती हैं बता दें की लापरवाही के कारण अनगिनत मौत हो चुकी है पुलिस की इस कार्यवाही का एनसीएल समेत ट्रांसपोर्टर पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!