October 11, 2026 7:26 am

लगातार पन्द्रहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक

– श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और भिखारी बाबा द्वारा सुनाई जा रही शिवपुराण कथा
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

रामगढ़/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार पन्द्रहवें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन भिखारी बाबा द्वारा शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है।
सावन माह में लगातार पन्द्रहवें दिन सोमवार को रेवती तिवारी, रामा देवी,रविंद्र उमर वैश्य, प्रियंका उमर वैश्य,पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, सत्यनारायण, रमा देवी, संजय गुप्ता, आभा देवी, राजेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, शुभम सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, शांति देवी, किशोरी लाल पासवान, करुणा सिंह, अनिल कुमार सिंह,सावित्री देवी, राम मूरत, रजवंती देवी,रामजी, शारदा देवी, महेंद्र कौर, अर्चना कौर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है। कालो देवी, हीरा, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इंद्रावती पांडेय, लाला महाराज समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!