दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरखड़ और हथवानी में किसी कारण रिक्त हुए सदस्यो के दो सीटो पर दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।बुधवार को नाम वापसी के दिन दो ही पर्चा खरीददारी होने की दशा में किसी प्रत्याशी ने नाम वापसी नही की। इस कारण ग्राम पंचायत हथवानी वार्ड नंबर 4 से प्रेम चंद्र और बैरखड ग्राम के वार्ड नंबर 3 से बिंदा देवी को आरओ डॉक्टर रुद्रेश यादव ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस दौरान एआरओ विकास, सिंह,उपनिरीक्षक तेज बहादुर मय फोर्स उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Views: 259









