सोनभद्र। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एक युवा संसद का आयोजन किया गया। संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद रामसकल ने किया।
उन्होंने कहा कि 2047 के भारत की तस्वीर आज के युवाओं के हाथ है। जिनको इन्हें संवारने की जिम्मेदारी है। वहीं युवा संसद में 2047 का भारत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संस्था के प्रमुख गोपाल सिंह और उपस्थित छात्र छात्राओं ने कहा कि हम अपने देश को विकासशील
से विकसित भारत की ओर तभी ले जा सकेंगे। जब कौशल परक शिक्षा की ओर देखना होगा। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सम सामयिक चर्चा के साथ 2047 के विजन के प्रति अपना नजरिया भी स्पष्ट करना है। जिससे युवाओं के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार हो सके। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे देश में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संसदीय परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त हो और साथ ही साथ युवा परिचर्चा कर सके। एक दूसरे के बीच में समूह चर्चा कर सके और साथ ही साथ जो 15 से 29 वर्ष के युवा साथी हैं। उनके अंदर संसदीय परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त करने की एक भावना पैदा हो। इन सारे उद्देश्यों को लेकर के शुक्रवार को यहां पर जिला स्तरीय पड़ोसी युवा संसद का आयोजन किया गया।

Author: Pramod Gupta
Hello