February 21, 2026 5:26 am

किलर रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव निवासी रामसूरत यादव उम्र 55 वर्ष पुत्र रामधनी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामसूरत यादव पुलिस चौकी लोढ़ी पर रात्रि ड्यूटी में तैनात थे। आशंका जताई जा रही है कि आज भोर में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल गेट के ठीक सामने हुआ, जिसे स्थानीय लोग पहले से ही “किलर रोड” के नाम से जानते हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!