February 20, 2026 7:52 am

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान के तहत स्कूल में मनाया गया एमआर टीकाकरण दिवस

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी के पास स्थित स्कूल में आज खसरा-रूबेला टीकाकरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर (खसरा-रूबेला) का टीका लगाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित करना है। ये बीमारियां बच्चों में निमोनिया, दस्त, अंधापन, बहरापन, मानसिक कमजोरी तथा जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। कार्यक्रम में एएनएम ने बच्चों का टीकाकरण किया और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे इन खतरनाक बीमारियों से बचाव संभव हो सके। उन्होंने जागरूकता संदेश देते हुए नारा भी दिया- खसरा-रूबेला बीमारी को हटाएंगे, एमआर का टीका जरूर लगवाएंगे।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक लगभग 50 बच्चों को एमआर टीका लगाया जा चुका है तथा शेष बच्चों का टीकाकरण भी जारी है। विद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर शिक्षक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!