February 20, 2026 7:56 am

अवैध खनन/परिवहन पर सख्त प्रहार, संयुक्त टीम की सघन चेकिंग में एक गिरफ्तार, हाइवा वाहन सीज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार तथा खान निरीक्षक अतुल दुबे के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के पास वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) में लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद खलासी से पूछताछ में जानकारी मिली कि गिट्टी को माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड किया गया था। खान निरीक्षक अतुल दुबे की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0-34/2026 धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल सह चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी रेही थाना घोरावल, माइनिंग वर्क्स के मालिक (नाम-पता अज्ञात) एवं वाहन स्वामी (नाम-पता अज्ञात) के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सह चालक संदीप पाल को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है, जबकि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार व खान निरीक्षक अतुल दुबे, उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा मय पुलिस टीम

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!