सोनभद्र (दुद्धी ) विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन)राजकुमार द्विवेदी को सिविल बार एसोशिएशन ने उपजिलाधिकारी कोर्ट में बुधवार दोपहर बार –बेंच के समन्वय सहित वादकारियों को हो रही समस्याओं एवं अन्य बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए छः सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से संयुक्त बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अवगत कराया कि पहले इस क्षेत्र के अधिकांश अराजी नंबर मिनजुमला कांटा है जिसे सीमांकन हुआ पाठ की कार्रवाई करने में काफी परेशानी होती है दूसरा यह की राजस्व संहिता में कितने समय के अंदर सीमांकन कार्यवाही व पाठ की कार्रवाई होना चाहिए निर्धारित किया गया है किंतु समय का कोई ध्यान नहीं रखा जाता तीसरा धारा 116 के तहत पारित आदेश का अमल दरामद वह कंप्यूटर कृत खतौनी पर अनुपालन नहीं हो रहा में मिनजुमला कागजात के बाबत फाट की कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र के यहां धारा 30(2) की कार्यवाही करने हेतु जिला मुख्यालय पर जाना पड़ रहा है लंबी दूरी होने के कारण मुकदमे की पहली करना संभव नहीं है इस तरह के प्रकरण का निस्तारण अपर जिलाधिकारी सोनभद्र दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आकर सुनवाई करने हेतु आदेशित किया जाए। असंक्रमणीय भूमिधर का मियाद पूरा होने के बाद भी असंक्रमणीय भूमिधर नहीं किया जा रहा है जिसे तत्काल प्रभाव से कराया जाए चुकी दुद्धी तहसील आदिवासी बहुल क्षेत्र है सर्वे प्रक्रिया के दरमियान किसी के कब्जे कास्त की भूमि किसी अन्य के नाम कर दिया गया है जो विवाद का मुख्य कारण है यहां के अधिकारी जो मदारी क्षेत्र से आते हैं और उसे बिना समझे नाम वाले को पुलिस बल से या धन बल के आधार पर कब्जा दिला देते हैं इस प्रकार गरीबों का जमीन लूटा जा रहा है जिसे रोका जाना अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान प्रेमचंद्र यादव,प्रभु सिंह कुशवाहा ,राम पाल जौहरी,कुलभूषण पांडेय,राम जी पांडेय सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।









