सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी/त्रुटिवश ट्रांसफर की गई ₹6,500 की धनराशि आवेदक को सफलतापूर्वक वापस करा दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी व स्थानीय साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक धीरज कुमार पुत्र आत्मा प्रसाद निवासी ग्राम धनौरा थाना दुद्धी की ₹6,500 की धनराशि त्रुटिवश किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। प्रकरण में पुलिस टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से त्वरित पत्राचार किया तथा लाभार्थी खाताधारक से समन्वय स्थापित कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराई। परिणामस्वरूप ₹6,500 (छह हजार पांच सौ रुपये) की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस कराने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दुद्धी, कांस्टेबल मन्तोष कुमार थाना दुद्धी, महिला कांस्टेबल संध्या यादव थाना दुद्धी साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर- 1930
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें www.cybercrime.gov.in
Author: Pramod Gupta
Hello









