February 19, 2026 4:47 am

सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में क्षेत्राधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सोनभद्र (दुद्धी) बुधवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी, राजेश कुमार राय ने थाना दुद्धी क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, फर्जी लिंक/ओटीपी साझा करने के खतरे, साइबर बुलिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल और डिजिटल अरेस्ट जैसे प्रचलित साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा और अनजान लिंक पर क्लिक न करने जैसी सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएँ, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके। विद्यालय प्रशासन और छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपने प्रश्न पूछकर साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की।क्षेत्राधिकारी ने इस अवसर पर सभी को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की अहमियत पर जोर दिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!