February 19, 2026 7:53 am

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर तक होगा विस्तार

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अनिल सिंह तथा अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद को पार्टी की वैचारिक आधारशिला बताते हुए कहा कि यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर सशक्त करेगा। बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यशाला में बड़ी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से पार्टी के नवाचार, पंचपरिवर्तन तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!