सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज मेन चौक स्थित इंडियन ट्रेनिंग सेंटर में आज मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों व आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में डॉक्टर अमित कुमार, डॉ. ऋषभ पाण्डेय, श्याम द्विवेदी, गौरव अवस्थी तथा अजीत पाण्डेय द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। कुल 192 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई, जबकि 15 लोगों की ईसीजी, 30 लोगों की बीएमडी तथा 42 लोगों की पीएफटी जांच भी की गई। आधुनिक मशीनों के माध्यम से कुशल चिकित्सकों द्वारा जांच कर मरीजों को उचित सलाह दी गई। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जनहित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित करता रहेगा। शिविर को सफल बनाने में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री नीतू सिंह सहित राजेश जायसवाल ने सक्रिय योगदान दिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









