February 18, 2026 10:32 am

आदर्श नगर पंचायत में दुर्गंध देती नहर, कचरे का अंबार

सोनभद्र (दुद्धी) आदर्श नगर पंचायत में सुमार दुद्धी नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच के डीआर पैलेस /सिनेमा के बगल जीआईसी खेल मैदान जाने वाली मार्ग के किनारे नहर में कचरो का अंबार है। सड़ी –गली कचरों से बजबजाती नालीनुमा बंधी विभाग के नहर से निकलने वाली दुर्गंध से राहगीर/स्कूली बच्चे सहित अन्य लोग परेशान है और नाक बंद कर पार होने को विवश है। नगर पंचायत के सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोलती यह दृश्य कई सवाल खड़े करते है। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पंचायत द्वारा ब्रांड एंबेसडर की भी न्युक्ति की गई है लेकिन जिम्मेदारियों से कम और दिखावे पर ही ज्यादा भरोसा है। बताया जाता है कि नगर पंचायत द्वारा नगर के चहुमुखी विकास के लिए कई निर्माण कार्य कराए जा रहे है लेकिन सफाई व्यवस्था के प्रति उदासीन है। कस्बे में कई स्थानों पर कूड़े कचरे की ढेर से वार्डवासी परेशान रहते है। जबकि नगर पंचायत द्वारा प्रति माह सफाई के नाम पर करीब लाखों रुपए से अधिक खर्च करती है। नहरों में पड़े कचरों को जरूर फ्लैक्स बोर्ड लगा कर ढकने का प्रयास किया गया लेकिन दुर्गंध को काबू करने मे विफल है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!