February 18, 2026 10:18 am

झुका हाईटेंशन खंभा बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला–घोरावल मार्ग पर बरैला महादेव मंदिर के पास मुख्य सड़क किनारे लगा हाईटेंशन बिजली का खंभा गंभीर खतरे का कारण बन गया है। खंभा काफी हद तक झुक चुका है और किसी भी समय गिर सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह खंभा वर्षों पहले हाईटेंशन लाइन के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति जर्जर हो गई है। कई बार संबंधित बिजली विभाग से शिकायत किए जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया और केवल अस्थायी सहारा देकर औपचारिकता पूरी कर दी गई। यह मार्ग धर्मशाला से घोरावल को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, श्रद्धालु और वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क किनारे झुका हुआ खंभा किसी भी समय गिरकर जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकता है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभे की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है और हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए खंभे को तत्काल बदला जाए या सुरक्षित रूप से दुरुस्त किया जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके और मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!