February 17, 2026 5:16 am

रंगों में घुले भाईचारे के साथ मने होली, शांति समिति की बैठक आयोजित

सोनभद्र। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 16 फरवरी 2026 को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के आयोजकगण, विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु तथा थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि होली पर्व को पारंपरिक उत्साह, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने और ऐसी सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जुलूस मार्गों के निर्धारण, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार प्रयोग, निर्धारित समयावधि के पालन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त और पेट्रोलिंग, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा जनसामान्य को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का आश्वासन दिया। जनपद पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!