सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के वन बहुआर गांव में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। इसी दौरान धर्मावती उम्र 30 वर्ष पत्नी निकोलस खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने पहुंचीं, तभी अचानक गैस ने आग पकड़ ली और तेज लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में धर्मावती के साथ पास में मौजूद उनकी दो वर्षीय बेटी अन्नू और रामदुलारी उम्र 40 वर्ष भी झुलस गईं। परिवार को बचाने के प्रयास में धर्मावती के पति नेपोलियन उम्र 35 वर्ष भी आग की चपेट में आ गए।घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद धर्मावती, अन्नू और रामदुलारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।
Author: Pramod Gupta
Hello









