सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रांची में आयोजित पार्टी कार्यक्रम से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में ठहरे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की एक मजबूत रूपरेखा है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई एवं भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास- सड़क, रेल, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी-पर बड़े निवेश से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देने और उद्योगों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।अरुण सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के उपरांत अरुण सिंह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, सनी पाण्डेय, विवेक देव पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप पाण्डेय, मनीष पटेल, राहुल शर्मा, शुभम सोनी, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, लवकुश गिरी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, नीरज चौबे, बच्चा भैया, अजय सिंह, प्रिंस पाण्डेय समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









