February 15, 2026 5:02 am

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में AAP ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त व्यापार समझौते को जनहित एवं किसान हित के प्रतिकूल बताया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह समझौता देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों को प्रभावित करने वाला है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए गए निर्णयों में आम जनता की चिंताओं की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने की बात कही। ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को निरस्त करने तथा जनहित में पुनर्विचार की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण विरोध जारी रखा जाएगा और किसानों व आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई जाती रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!